कविता. नफरत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कविता. नफरत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 20 अक्टूबर 2010

उलटबांसी ....



सजा रखा है
गमले में
सूरजमुखी का पौधा!
बालकनी को
फूलों से सजाने की
एक रस्म -सी है
वरना प्यार तो उसे
अंधेरों से है ...

अँधेरे में जीने वाला
अंधेरों का आदमी ....

वादा किया है उसने
लिख देगा
एक कविता मुझ पर
नफरतें भरी है
जिसके वजूद में
नफरतें पालने वाला
नफरतों का आदमी ....